औरैया, फरवरी 17 -- औरैया, संवाददाता। जनपद मुख्यालय ककोर स्थित तिरंगा मैदान में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले बृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस मेगा कैंप में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन तारकेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष मयंक चौहान के आदेश पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने के लिए गठित मॉनिटरिंग समिति के अध्यक्ष विकास गोस्वामी ने मुख्य विकास अधिकारी संतकुमार के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.