रुडकी, फरवरी 18 -- लक्सर। श्री खाटू श्याम मंदिर से 22 फरवरी को नगर में खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंघल व सचिव नरेश कश्यप ने बताया कि यात्रा दोपहर एक बजे प्रारंभ होगी। इससे पहले मंदिर परिसर में हवन यज्ञ किया जाएगा। शाम 6 बजे निशान यात्रा की समाप्ति साई धाम मंदिर ओवर ब्रिज के नीचे होगी। बताया कि खाटू श्याम मंदिर परिसर में आरती के बाद प्रसाद बांटा जाएगा। उन्होंने निशान यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील की। इस मौके पर रूपाली गर्ग कोषाध्यक्ष, पंकज गोयल, अतुल गोयल, शिवाय गुप्ता, इशांक गर्ग, चिराग गर्ग, पारस कश्यप, अभिनव शर्मा, वासु शर्मा और छोटा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.