किशनगंज, नवम्बर 19 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा सोमवार की शाम को नशे के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम ने बस स्टैंड के पास छापेमारी कर 22 पुड़िया स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला गीता देवी खगड़ा पासवान टोला की रहने वाली बताई जाती है। पुलिस की टीम ने महिला के पास से 8 हजार 498 रुपए नगदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में महिला सहित चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मामले में पुलिस की टीम सोमवार की शाम को बस स्टैंड के पास पहुंची थी। जहां उक्त महिला को पकड़कर तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.