बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए कार्ड बनाने की सुविधा कुछ निजी अस्पतालों में भी शुरु की गई हैं। ऐसे चिन्हित 22 अस्पतालों में आयुष्मान मित्र कार्ड बनाएंगे। गौरतलब है, कि जिले में करीब 19 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अभी तक लगभग 12 लाख 30 हजार पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। ऐसे में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी पात्र लोग आशा कार्यकत्री, जनसेवा केंद्र, पंचायत सहायक, सीएचसी, आयुष्मान केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा चिन्हित निजी नर्सिंग होम में भी आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था शुरू की गई है। यहां आयुष्मान मित्र की तैनाती है। उन्हें रोजाना शाम को सात बजे दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.