बदायूं, दिसम्बर 6 -- इस्लामनगर। 22 दिन से लापता युवक का जंगल में पेड़ से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी हुई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर युवक ने आत्महत्या क्यों और कब की। मामला इस्लामनगर क्षेत्र के उदयपुर गांव का है। यहां का रहने वाला 26 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र शिव शंकर करीब 22 दिन पहले अचानक गांव से गायब हो गया था। इसके बाद शुक्रवार को गांव के बाहर जंगल में शीशम के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। शव लटका देखकर गांव के लोगों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि शव गांव के रहने वाले जयप्रकाश का है और वह 22 दिन से लापता थे। पुलिस इस बात की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.