22 दिन बाद खुला राज,कब्र से निकला शव हासिम नहीं,सुभाष का निकला
हाथरस, मई 31 -- सासनी, संवाददाता। सासनी के इग्लास रोड स्थित नवनिर्मित दुर्गा धाम कॉलोनी में बीती 9 मई को मिले एक अज्ञात शव के मामले में पुलिस की एक बहुत बड़ी चूक सामने आई है। जिस शव को एक मुस्लिम परिवार ने अपने 24 वर्षीय बेटे हासिम पुत्र साबिर का बताकर पोस्टमार्टम कराया और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था, वह असल में शव गांव लोहर्रा निवासी 31 वर्षीय सुभाष का निकला। शनिवार को करीब 22 दिन के लंबे इंतजार के बाद पुलिस ने शव को निकलवाकर सुभाष के परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद पैतृक गांव में उसका दाह संस्कार किया गया। नौ मई को शव मिलने के बाद जब पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी, तब कोतवाली चौराहे से कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के पास पहुंची। वहां पवन नामक व्यक्ति के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही थी, तभी पवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.