कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur Medicine Trader Murder Case: कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के आरोप में जेल में बंद बेगुनाह बहू शालू मिनोचा 22वें दिन सोमवार शाम रिहा हो गई। जेल गेट से बाहर आते ही भाई से लिपटकर जमकर रोई। इसके बाद किसी से बात किए बिना कार में बैठी और लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित मायके के लिए रवाना हो गई। शालू का बेटा श्रीजय लखनऊ में ही है। बता दें, विनीत की हत्या में शालू समेत तीन को सात सितंबर को जेल भेजा गया था। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश में शालू नहीं बल्कि उसका पति सुब्रत शामिल है। सुभ्रत को जेल भेजने के बाद उसकी रिहाई की कवायद शुरू हुई थी। विनीत मिनोचा की हत्या में बहू शालू को क्लीनचिट मिलने के बाद सोमवार को कल्याणपुर इंस्पेक्टर व विवेचक केशव कुमार तिवारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्र...