बस्ती, अप्रैल 24 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक पिछले 22 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। सोनहा थानाक्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव निवासी राधेश्याम मौर्य ने गौर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अप्रैल को उनका बेटा अखिलेश मौर्य बाइक से दवा लेने बभनान गया था। दवा लेकर लौटते समय लगभग सुबह 11 बजे वह बभनान-वाल्टरगंज मार्ग पर भटहा चौराहे के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे फुटपाथ पर सिर के बल गिर गया। हादसे में टक्कर मारने वाला चालक भी गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी गौर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया...