शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के तहत जिले के सभी 22 थानों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह बंडा थाने में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे और निस्तारण की समीक्षा करेंगे। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा सिधौली थाने में, एडीएम वित्त एवं राजस्व तिलहर थाने में और सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार आरसी मिशन थाने में शिकायतें सुनेंगे। इसके अलावा सभी एसडीएम को भी अलग-अलग थानों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार को भी थानों में मौजूद रहकर शिकायतों की सुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...