22 तक उमस-गर्मी से कोई राहत नहीं, फिर दो दिन होगी बारिश
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर। नमयुक्त पूर्वी हवाओं के कारण बीती रात में गर्मी व उमस से राहत मिली, लेकिन गुरुवार की सुबह से ही गर्मी व उमस का कहर शुरू हो गया। आसमान से आग बरसी तो अधिक आर्द्रता से उपजे उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दोपहर 12 बजे तक दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को दोपहर बाद ढाई बजे से आंधी चलने का अलर्ट जारी कर दिया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 22 जून तक अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है तो वहीं गर्मी व उमस से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। यह भी पढ़ें- उत्तरी मानसून ने दिया धोखा, अब दक्षिण-पश्चिम मानसून से आस वहीं 23 एवं 24 जून को 50 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से आंधी-बारिश होने की उम्मीद है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.