22 जून को होगा तीन शिखरों वाले जिनालय का शिलान्यास महोत्सव
सहारनपुर, जून 6 -- नानौता, संवाददाता। क्षेत्र स्थित श्री दिगम्बर जैन गुरूतीर्थ निर्मलायतन में 22 जून को निर्माणाधीन नवीन जिनालय के तीन शिखरों और तीन वेदियों का शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। शनिवार को आचार्य नयनसागर मुनिराज ने कहा कि निर्मलायतन में बनने वाला नया जिनालय धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि समारोह में ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, चरण प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, महाआरती और शिलान्यास सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार जिनालय निर्माण कार्य में समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालुओं को विभिन्न शिलाओं के माध्यम से निर्माण अभियान से जुड़ने का अवसर भी दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.