फिरोजाबाद, जून 19 -- 22 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद आएंगे। वह आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे तो दो विधानसभा के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से भाजपाई खासे उत्साहित है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह 22 जून को सुबह सवा 11 बजे फिरोजाबाद आएंगे। उसयनी में आवास योजना के तहत बने आवासों की चाबी लाभार्थियों को सौंपेंगे। बताते चले कि यहां पर प्रशासन द्वारा आवास तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया है। आवास को इस तरह से तैयार किया है कि एकरूपता इन्हें एक मॉडल आवास के रूप में प्रदर्शित करती है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर टूंडला और शिकोहाबाद विधानसभा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करे...