22 जुलाई से शुरू होगा टीकाकरण अभियान
गौरीगंज, जुलाई 12 -- अमेठी। संवाददाता जनपद में खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक पशु बीमारी की रोकथाम के लिए 22 जुलाई से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का पशुपालकों के घर पहुंचकर निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। सीवीओ ने सभी पशुपालकों से अभियान में सहयोग करते हुए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है।सीवीओ डॉ. जीके शुक्ल ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग गाय, भैंस, बैल, बछड़े सहित अन्य खुर वाले पशुओं में तेजी से फैलने वाली बीमारी है। इसके संक्रमण से पशुओं में तेज बुखार, मुंह एवं खुरों में छाले, अधिक लार टपकना, लंगड़ाकर चलना, चारा-पानी छोड़ देना तथा दूध उत्पादन में भारी गिरावट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह भी पढ़ें- 22 जुलाई से शुरू होगा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान गंभीर स्थिति में गर्भपात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.