22 जुलाई को सभी बूथों पर एसआइआर अभियान को लेकर होगी बैठक
लातेहार, जुलाई 18 -- लातेहार। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बंशी यादव के निर्देश पर 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर एसआइआर अभियान को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष, बीएलओ -2 एवं बीएलओ भाग लेंगे। इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर ) अभियान की प्रगति की समीक्षा, मतदाता सूची प्रारूप तथा एएसडीडी सूची का परीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश और अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने सभी मंडल अध्यक्षों से समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक बैठक आयोजित कर उसकी सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीसी ने की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.