22 जुलाई को जारी होगी यूजी की मेरिट सूची
फरीदाबाद, जुलाई 6 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिले का संशोधित कार्यक्रम चौथी बार जारी किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी। पहली मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के पास फीस भुगतान के लिए 27 जुलाई तक का समय रहेगा। वहीं दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई तक जारी रहेगी। कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से आरंभ होगा। इस बार कॉलेजों में दाखिले के प्रति अपेक्षाकृत कम रुचि रहने के कारण उच्चतर शिक्षा विभाग लगातार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सात मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। प्रारंभ में 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अपेक्षा से कम आवेदन आने के कारण विभाग ने इसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया। इसके बाद भी आवेदन संख्या में उल्लेखनीय बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.