कन्नौज, जुलाई 18 -- कन्नौज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई को सुबह 11 बजे छिबरामऊ स्थित गंगोत्री पैलेस में आयोजित होगी। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 12 जिलों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर जिला उपाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा सर्राफ के प्रतिष्ठान पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से जनपदीय कार्यकारिणी तथा नगर एवं कस्बा इकाइयों की वर्तमान कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही 22 जुलाई की क्षेत्रीय बैठक को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह भी पढ़ें- Basti News: पांच विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होगा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन क्षेत्रीय बैठक...