कानपुर, मई 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रदेश के 22 जिलों में फर्मेंटेड जैविक खाद का उपयोग कर फसलों की गुणवत्ता व उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए आईसीएआर अटारी कानपुर और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की ओर से एक परियोजना फर्मेंटेड आर्गेनिक मैन्योर शुरू की गई है। इसके लिए प्रदेश के 22 जिलों को चिह्नित किया गया है। यह भी पढ़ें- जैविक खाद के प्रयोग व खरपतवार के प्रबंधन पर दिया जागरूकतापरियोजना का उद्देश्य परियोजना के लिए आयोजित कार्यशाला में अटारी के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सीवीजी फैक्ट्री से उत्पन्न बाई प्रोडक्ट फर्मेंटेड जैविक खादों के उपयोग एवं प्रसार से कृषि उत्पादन बढ़ाना, मृदा की उपजाऊ शक्ति बढ़ाना एवं पर्यावरणीय दुष्प्रभावों को कम करना है। कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों को...