दुमका, जुलाई 3 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के खुटोजोरी गांव व सीमावर्ती पालोजोरी से कुल 22 जायरीन का जत्था शुक्रवार को सऊदी अरब के हिजाज़ स्थित मुसलमानों के सबसे पवित्र धार्मिक स्थल मक्का-मदीना में उमराह करने के लिए रवाना हुआ। उमराह के लिए जाने वाले जत्थे में मौलाना अब्दुल करीम सकाफी, हाफिज युसुफ, मौलवी अब्दुल कादिर, निजाम अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, जमशेद अंसारी, अब्बास अंसारी समेत कुल 22 लोग शामिल हैं। सभी जायरीनों को उनके घरों से विदा करने के लिए बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण एकत्र हुए थे। जायरीनों की रवानगी पर क्षेत्र के लोगों ने मुबारकबाद दी। लोगों ने इस मुकद्दस सफर की कामयाबी, आसानी और सभी की सलामती के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। विदाई के वक्त माहौल भावुक रहा। परिजनों ने गले लगाकर जायरीनों को विदा किया। रवाना...