भागलपुर, अप्रैल 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतिचक थाना क्षेत्र के कासड़ी गांव से रविवार की शाम एक साथ लापता हुए तीन बच्चे करीब 22 घंटे बाद सुरक्षित मिल गए। तीनों बच्चे हरीचक गांव के एक आम बगान में खेलते हुए पाए गए। लापता बच्चों में डोमा महलदार का पुत्र संकित कुमार, सदानंद महलदार का पुत्र अंकित उर्फ निशांत और निरंजन मंडल का पुत्र शिवम कुमार शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे एक डीजे के पीछे-पीछे हरीचक गांव चले गए थे, जहां एक शादी समारोह आयोजित था। वहीं भोजन करने के बाद वे सो गए। सोमवार सुबह उठने के बाद तीनों बच्चे गांव के बाहर स्थित आम बगान में खेलने चले गए। इधर, बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजन पूरी रात उनकी खोजबीन में जुटे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी बच्चों की तलाश शुरू ...