कटिहार, जनवरी 13 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई पुलिस ने सूचना के आधार पर इंदिरा चौक बारसोई रेलवे स्टेशन मार्ग से 22 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा।खदेड़कर पुलिस ने युवक को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान रघुनाथपुर निवासी युवक के रूप में की गई। युवक की जेब से 22 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि स्मैक पश्चिम बंगाल से लाकर आसपास के गांवों में बिक्री करता था। बारसोई थाना अध्यक्ष अबदुर रहमान ने बताया कि सूचना के आधार पर तस्कर की गिरफ्तारी की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.