22 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग के कब बहुरेंगे दिन नहीं किसी का ध्यान
हाथरस, जून 5 -- हाथरस। शहर से सटे 22 गांवों को जोड़ने वाले नवीपुर मार्ग जर्जर हालत में हैं। इस मार्ग के दिन कब बहुरेंगे। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। इस मार्ग पर एक इंटर कॉलेज के अलावा एक डिग्री कॉलेज के अलावा कई कॉन्वेंट स्कूल हैं। इतना व्यस्त मार्ग होने के बाद मार्ग के दुरुस्तीकरण ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह मार्ग गांवो को शहर से जोड़ने के लिए लिंक रोड का काम करता है। मार्ग जर्जर होने के चलते ई रिक्शा वाले इस मार्ग पर जाने से इंकार कर देते हैं। यह मार्ग लोगों को दर्द दे रहा है। लोगों को हर रोज आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भले ही जिला बने कई साल हो गए, लेकिन अभी तक शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैँ। शहर के नवीपुर रोड शहर से सटे 22 गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग से लोग कुंवरपुर, नहरोई, कोटा, कपूरा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.