मऊ, फरवरी 19 -- मऊ, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 22 फरवरी को नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में समस्त सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करके चलाई जा रही योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार की शाम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ साक्षी सिंह ने अपने कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान दी। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक व दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना, न्याय तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जनमानस को निरन्तर पराविधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। वृहद शिविर से पहले जनपद के विभागों द्वारा लघु शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.