देवरिया, जुलाई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर तैयारी बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी संतराज यादव रहे। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी यादव ने कहा कि बूथ संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और उनके माध्यम से ही सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- यूपी की 403 विस क्षेत्रों का बूथ सम्मेलन 22 जुलाई को उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सम्मेलन की तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण क...