22 को होगा खुरपका मुँहपका टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ
हरदोई, जुलाई 18 -- हरदोई। आगामी 22 जुलाई को खुरपका मुँहपका टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ होगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि जनपद में 22 जुलाई को समारोहपूर्वक राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका मुँहपका टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ किया जायेगा। इस अभियान की अवधि 45 दिन की होगी। यह एक संक्रामक बीमारी है। इस बीमारी से प्रभावित पशुओं में मुख्य लक्षण पैरों में छाले, घाव, मुंह और जीभ में छाले, बुखार रहता है। बीमार पशु खाना-पीना छोड़ देता है। उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती है। दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन में कमी होती है। उपयुक्त चिकित्सा न होने पर प्रभावित पशु की मृत्यु भी हो जाती है। इसकी रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका मुँहपका टीकाकरण का अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.