देवघर, अप्रैल 18 -- प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में मेगा रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीओ राजेश कुमार साहा, थाना प्रभारी संतोष कुमार, बीएचओ सुनील टोप्पो, बीएओ विजय कुमार देव सहित शिक्षा, बाल विकास सभी प्रखंड व अंचल कर्मी सहित पंसस व मुखिया ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में 22 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय में लगाए जाने वाले मेगा रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में बढ़ चढ़कर लोगों को रक्तदान करने की सलाह बीडीओ द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने इसके लिए सभी लोगों को जागरूक करने की भी अपील बैठक में की। कहा कि रक्तदान करने वाले का कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन आपके रक्त से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सकती है। इस अवसर पर मुखिया मुबारक अंसारी, दिवाकर पासवान, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.