मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीती गिरी ने दीवानी स्थित कार्यालय में बताया कि 22 फरवरी को पुलिस लाइन परिसर में वृहद मेगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जिले के सभी पात्र लाभार्थियों को एक ही मंच पर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ देना है। ताकि पीड़ितों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एक मंच एक समाधान की अवधारण को साकार करेगा। शिविर में विभिन्न विभाग अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लोगों का मौके पर पंजीकरण कर लाभ उपलब्ध कराएंगे। विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं, गर्भवती माताओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और श्रमिकों पर फोकस रहेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सहायता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.