उरई, जनवरी 29 -- उरई। जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिला जज ने कहा कि 22 फरवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में आयोजित होने वाले इस मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों का विधिक सशक्तीकरण करना तथा उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसमें समस्त विभागों द्वारा अलग-अलग कैम्प स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से लाभार्थियों की पहचान कर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। ्र जनपद ...