बलिया, फरवरी 14 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता व सेवा शिविर होगा। इसकी तैयारी बैठक शुक्रवार को हुई। प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार गोंड ने कहा कि मेगा शिविर गंगा बहुउद्देशीय सभागार में होगा। जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर से पहले लघु/सूक्ष्म विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। कहा कि इस मेगा शिविर में हर वर्ग के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही उसका लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें वृद्धा व विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला, प्रधानमंत्री आवास, श्रमिक पेंशन, विश्वकर्मा सम्मान समेत किसानों व दिव्यांगों से सम्बंधित योजनाएं शामिल हैं। अध्यक्षता जिला जज अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.