उरई, मई 19 -- उरई। संवाददाता विधान परिषद सदस्य एवं आपदा प्रबंधन व जांच समिति के सभापति के अलावा अनसूचित जाति वित्त व विकास निगम के पूर्व चेयरमेन डॉ. लालजी निर्मल 22 मई को जालौन जिले में एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह राधा पैलेस मंशापूर्ण मंदिर के पास शिल्पकार समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आपदा राहत से संबंधित विभागों के साथ वार्ता कर जानकारी लेंगे। इसके बाद ग्राम जलालपुर में बसोर बस्ती का अवलोकन कर मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित लाभाविंत लोगों से संवाद करेंगे। यह भी पढ़ें- एक शाम मंगलधाम के नाम कार्यक्रम 22 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...