22 की जन आक्रोश रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
बोकारो, जून 15 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो सेक्टर-9 स्थित आजसू कार्यालय में रविवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव अजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 जून को धनबाद में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली एवं जनसभा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि 20 जून को बोकारो में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसके माध्यम से जन आक्रोश रैली के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। केंद्रीय महासचिव अजय सिंह ने कहा कि धनबाद के बांसजोड़ा गोलीकांड में निर्दोष आजसू कार्यकर्ताओं पर माफिया और पुलिस की मिलीभगत से बर्बर कार्रवाई की गई तथा झूठे मुकदमों में फंसाया गया। यह भी पढ़ें- राजद 17 को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.