आगरा, जनवरी 3 -- थाना नाई की मंडी क्षेत्र में चांदी के बड़े कारोबारी से लाखों रुपये की चांदी हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कारोबारी के मुनीम ने मजदूरी पर काम कराने के लिए 22 किलो 38 ग्राम चांदी की चेन एक कारीगर को दी थी, जिसने तय समय पर माल नहीं लौटाया और बाद में संपर्क तोड़ लिया। सुभाष कॉलोनी निवासी कारोबारी निहाल सिंह धाकड़ ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से चांदी की चेन बनाने का कारोबार कर रहे हैं। 2 दिसंबर को उनके मुनीम पूरनमल उर्फ सोनू ने बालाजी पुरम निवासी पिंकू पुत्र मोहनलाल को 22 किलो 38 ग्राम चांदी की चेन मजदूरी पर दी थी। एक सप्ताह बाद जब माल लौटाने के लिए संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद पिंकू के घर जाने पर परिजनों ने बहाने बनाते हुए जल्द चांदी लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.