मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सवेरा अभियान को लेकर देवीदास में 22 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ले में होटल व दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन कैमरे से मोहल्ले की छतों पर चढे लोगों की निगरानी की। कोतवाली पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि देवीदास क्षेत्र में गांजे की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। जैसे ही तस्करों की मौजूदगी की पुष्टि हुई, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 22 किल...