जौनपुर, जून 29 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने रविवार शाम को खेतासराय-खुटहन मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 9.4 किलोमीटर लंबे इस दो लेन मार्ग के निर्माण पर 22 करोड़ 15 लाख 57 हजार रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। सोंधी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया और आवश्यकता के अनुसार सभी क्षेत्रों में काम कराया गया है। उनका दावा था कि कोई भी ग्राम पंचायत ऐसी नहीं बची है, जहां सड़क निर्माण का कार्य न हुआ हो। कार्यक्रम ...