गौरीगंज, अप्रैल 21 -- अमेठी। संवाददाता जिले की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए शासन ने 22 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए जिले के विद्युत विभाग ने बिजनेस प्लान के तहत सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिसके स्वीकृत होने के बाद अब जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। योजना के तहत ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि के साथ ही लाइनों का सुदृढ़ीकरण व मेंटिनेंस का कार्य कराया जाएगा।विद्युत विभाग द्वारा आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत विभाग ने शासन को कई पावरहाउसों की क्षमता में वृद्धि, ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि, विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण आदि के लिए बिजनेस प्लान के तहत प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। शासन ने विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए 22 करोड़ रुपए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.