नई दिल्ली, जुलाई 13 -- आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने कहा है कि देश के 22 करोड़ मुसलमान मोदी सरकार को गिराने के लिए नमाज पढ़ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से देश के मुसलमान परेशान हैं। ओझा ने एक पॉडकास्ट के दौरान यह टिप्पणी की है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को लेकर पूछे गए एक सवाल का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि इस देश के लोग पाकिस्तान और मुसलमान पर ताली बजाते हैं। सोनू शर्मा नाम के एक यूट्यूब चैनल पर रविवार को अपलोड किए गए पॉडकास्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में अवध ओझा ने पहले तो कुछ बातें लोकतंत्र को लेकर कही और फिर जनता के पाकिस्तान-मुसलमान के नाम पर खुश होने का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे नेता क्या करते हैं, भाषण देने जाते हैं, वह ...