भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य करीब 10 माह से ठप है। इसके कारण यात्रियों को मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, सुंदरता भी तार-तार है। चारों ओर गंदगी नजर आ रही है। यात्रियों एवं जिले के लोगों ने रेलवे के आला अफसरों से निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच कराने के साथ ही कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। ताकि लोगों को सहूलियतें मिल सकें। बता दें कि जनपद में दो रेलवे रुट हैं। उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे। उत्तर रेलवे पर भदोही रेलवे स्टेशन है। जो विभाग को एक करोड़ रुपये प्रतिमाह अर्निंग देने का काम करता है। वाराणसी एवं प्रयागराज के बीच सबसे ज्यादा कमाई भदोही में ही विभाग को होती है। ऐसे में रेलवे के साथ ही केंद्र सरकारों ने भी स्टेशन पर ध्यान दिया है। करीब एक दशक में स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.