समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- कल्याणपुर। पुरुषोत्तमपुर पंचायत के कोरिया पकड़ी गांव के वार्ड 9 स्थित चौर में मंगलवार की रात शिवजीसाहनी के 22 कट्ठा के गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया। आग की तेज लपट देख इसकी सूचना कल्याणपुर थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गेहूं का सारा बोझा जलकर राख हो गया था। सीओ शशि रंजन ने बताया कि घटना की जांचोंपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.