उन्नाव, फरवरी 27 -- उन्नाव। डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर में आयोजित रोजगार मेले में हजारों उम्मीदों के बीच 1266 युवाओं को नौकरी मिली। तीन हजार अभ्यर्थियों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 30 में 22 कंपनियां ही चयन प्रक्रिया पूरी कर सकीं। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार रोजगार उपलब्ध करा रही है और आगे भी कराती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार कार्यालय के जरिए आउटसोर्सिंग संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम गौरांग राठी ने युवाओं को 'कोड योगी' कोर्स और एआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.