मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- बिहार के मुजफफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर में बने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया से ऑनलाइन करेंगे। इसकी जानकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविकांत ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पीएम के हाथों उद्घाटन कार्य संपन्न होगा। इस मौके पर कई अतिथि मौजूद रहेंगे। अस्पताल में मुंबई और बनारस से भी कई डॉक्टर बुलाये गये हैं। कैंसर अस्पताल का निर्माण 570 करोड़ की लागत से हुआ है। डॉ. रविकांत ने बताया कि इस अस्पताल के बन जाने से उत्तर बिहार के कैंसर के मरीजों को अब इलाज कराने के लिए दिल्ली या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल अभी प्रीफैब के भवन में चल रहा है। लगभग चार साल से अस्पताल का नया भवन बन रहा है। इस अस्पताल में 22 ओपीडी के विभाग होंगे। 13 आईसीयू होंगे। अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.