प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में एफपीओ और सीबीबीओ के अनुमोदन को लेकर जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में प्रस्तावित 22 एफपीओ के गठन की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। उप कृषि निदेशक ने बताया कि पांच सीबीबीओ की ओर से 22 एफपीओ के गठन का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव फेडरेशन को भेजा गया है। डीएम ने पांचों सीबीबीओ के प्रतिनिधियों से एफपीओ गठन के लिए किए जा रहे कार्यों और उनकी कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। समीक्षा के बाद डीएम ने उप कृषि निदेशक और डीडीएम नाबार्ड को निर्देश दिया कि पांचों सीबीबीओ के अनुमोदन की कार्रवाई जल्द पूरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि अनुमोदन की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो, ताकि जिले के लिए चयनित सभी 22 एफपीओ के गठन की कार्रवाई समय...