बरेली, जुलाई 25 -- पूर्वोत्तर रेलवे एवं उत्तर रेलवे इज्जतनगर कासगंज से बरेली होकर नई दिल्ली जाने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस को एलएचबी रैक से संचालित करेगा। 22 अगस्त से इंटरसिटी एक्सप्रेस में हाईटेक आधुनिक एलएचबी रैक का प्रयोग होगा। रेल अधिकारियों का कहना है, अब ट्रेनों में आईसीएफ रैक की जगह एलएचबी रैक लगाए जा रहे हैं। कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 अगस्त से एलएचबी रैक से संचालित की जाएगी। अभी तक 18 कोच साधारण रैक में लगते थे। एलएचबी रैक 16 कोच का होगा। एलएचबी अधिक सुरक्षित होते हैं। साधारण कोच की अपेक्षा एलएचबी कोच में अधिक सीट होगी। पहले यह ट्रेन बरेली जंक्शन से चलती थी। 16 अप्रैल से इसका विस्तार कासगंज से कर दिया। अब यहां कासगंज से रात को 2:50 बजे चलती है। बरेली जंक्शन आकर मुरादाबाद से दिल्ली को जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...