22 अगस्त तक 5-5 फेरे लगाएगी टाटानगर रामपुरबाजार टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन
चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- चक्रधरपुर,संवाददाता रेलवे के द्वारा पूर्व में घोषणा किए गए टाटानगर-रामपुरबाजार रेलवे स्टेशन को जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन का तिथियों में विस्तार किया गया है। सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन नंबर 08181 टाटानगर रामपुर बाजार रेलवे परीक्षा स्पेशल को 14 अगस्त तक परिचालन की घोषणा की गई थी अब इसका विस्तार 17 अगस्त से 21 अगस्त तक किया गया है। इस बीच यह ट्रेन 5 फेरे लगाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 08182 रामपुरबाजार -टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलने वाली ट्रेन को 15 अगस्त से बढ़ाकर 18 अगस्त से 22 अगस्त तक कर दिया गया है। इस बीच यह ट्रेन 5 फेरे लगाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.