बक्सर, अगस्त 20 -- पेज- युवा के लिए बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला नियोजन कार्यालय में आगामी 22 अगस्त को जॉब कैंप लगाया जा रहा है।

जॉब कैंप का विवरण कैंप में अहमदाबाद स्थित केके एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया योग्यता के आधार पर ऑन स्पॉट पूरी की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मशीन ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

योग्यता और सुविधाएं शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 20,974 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कंपनी की ओर से बस, कैंटीन, इंश्य...