21% कम बारिश से राजस्थान में बिगड़े हालात, 17 जिलों में सूखे जैसी स्थिति
जयपुर, अगस्त 29 -- राजस्थान में मानसून फिलहाल ब्रेक पर है। मानसून सीजन शुरू होने के बाद शुक्रवार पहला ऐसा दिन रहा, जब प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। बारिश थमने और दिनभर तेज धूप रहने से कई शहरों में गर्मी और उमस बढ़ गई। जयपुर, टोंक, अलवर समेत 15 शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में मानसून का यह कमजोर दौर सितंबर के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम बनने की संभावना है। इसके असर से 4-5 सितंबर से राजस्थान में मानसून के दोबारा एक्टिव होने की उम्मीद है।प्रदेश में अब तक सामान्य से 21% कम बारिश कम बारिश के कारण राजस्थान के 17 जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। मानसून ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.