भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले भर में यातायात पुलिस की ओर से गुरुवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की खबर ली गई। पुलिस टीम ने 207 दो पहिया वाहनों तथा 12 चार पहिया समेत कुल 219 वाहनों का चालान किया। साथ ही दो लाख एकतीस हजार पांच सौ रूपये का शमन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर लगातार अभियान यातायात पुलिस की ओर से चलाया जा रहा है। चालकों को नियमों के पालन के बारे में जानकारी दी जा रही है। लेकिन उनके द्वारा लगातार लापरवाही करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...