219 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा
रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- गदरपुर। गदरपुर पुलिस ने कोतवाली प्रभारी संजय पाठक के नेतृत्व में एक आरोपी को 219 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मूल ग्राम मालपुर बेनीपुर थाना महल नगर जिला आजमगढ़ यूपी हाल महतोश निवासी धर्मेंद्र पुत्र दिनेश राजभर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 219 ग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल दयालगिरी, कांस्टेबल रघुवीर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.