फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- फर्रुखाबाद। जनपद में विद्यालयों के नाम 486 वाहन पंजीकृत हैं। इस समय 130 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। इसमें से 33 वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं। जबकि स्कूली वाहनों की आयु सीमा 15 वर्ष है। 218 वाहनों के परमिट समाप्त हैं। एआरटीओ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जायेगा। सभी अनफिट स्कूली वाहनों को सीज किया जायेगा। बीएसए तथा डीआईओएस ऐसे स्कूलों के विरुद्ध मान्यता समाप्त कराने तथा एफआईआर कराने की कार्रवाई करवायेंगे। एआरटीओ ने कहा कि विद्यालय संचालक जिनके वाहन नष्ट हो गये हैं वह संचालन में नहीं हैं। उनके पंजीयन प्रमाण पत्र निरस्त कराना सुनिश्चित करें तथा संचालित वाहनों की फिटनेस करवायें ताकि इस कार्रवाई से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.