मोतिहारी, जून 11 -- मोतिहारी। जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित आईटी सहायक व डाटा इंट्री ऑपरेटरों का डीएम सौरभ जोरवाल ने तबादला किया है। जिनमें 28 आरटीपीएस कार्यालय में तैनात , 23 सीएलआर डाटा इंट्री ऑपरेटर, 49 एमआरआर के डाटा इंट्री ऑपरेटर, 93 कार्यपालक सहायक व 25 लोक शिकायत निवारण कार्यालय में पदास्थापित डाटा इंट्री ऑपरेटरों का तबादला किया गया है। डीएम ने निर्देश दिया है कि 18 जून तक सभी कर्मचारी अपने नव पदस्थापित कार्यालय में योगदान कर लें। जुलाई माह का वेतन नये कार्यालय से ही मिलेगा। समय पर योगदान नहीं देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।आरटीपीएस कार्यालय में तैनात 28 आईटी सहायकों का तबादला किया गया है। यह भी पढ़ें- 218 आईटी सहायकों व डाटा इंट्री ऑपरेटरों का हुआ तबादला रत्नेश कुमार सिंह का सर्किल ऑफिस मोतिहारी, सचिन कुमार का बं...