देवघर, मार्च 13 -- मधुपुर। अनुमंडल अधिवक्ता संघ मधुपुर में गुरुवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल सदस्यों का चुनाव पूर्वाह्न 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे संपन्न हो गया। सूबे के 25001 अधिवक्ता मतदाताओं द्वारा 23 सदस्य पद के लिए मतदान किया गया है। इसके लिए 100 सदस्य चुनाव मैदान में थे। मधुपुर के 216 अधिवक्ता मतदाता में से 192 मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया। चुनाव में देवघर जिला से भी 6 उम्मीदवार मैदान है। पीठासीन पदाधिकारी संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह और पोलिंग ऑफिसर काउंसिल के प्रवीण सिंह थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी की निगरानी में मतदान संपन्न हुआ। मतदान केंद्र के पास बैरिकेडिंग व मतदान के लिए चार टेबल की व्यवस्था संघ द्वारा की गई थी। चुनाव के बाद मतपेटी पोलिंग ऑफिसर अपने साथ रांची ले गए। जहां मतगणना दो दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.