216 कैप्सूल और 350 नशीली गोलियां बरामद, मेडिकल संचालक गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 20 -- पथरी। पथरी के ग्राम ऐथल में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को 566 नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल ट्रामाडोल एचसीएल और एसिटामिनोफेन कैप्सूल के नौ पत्ते और अल्प्राजोलम गोलियां आईपी 0.5 मिलीग्राम के सात पत्ते बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर पुलिस टीम के साथ ग्राम ऐथल में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान क्लासिक मेडिकल के बाहर दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति गली की तरफ भाग गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: 58 बोतल कोडिन कफ सीरप बरामदगी में 10 वर्ष का कारावास की सजा और जुर्माना पूछताछ में उसकी पहचान तौफीक 33 वर्ष पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.